ePaper

छह माह पूर्व किया गया था सड़क निर्माण का शिलान्यास ,काम अब तक शुरू नहीं

Updated at : 12 Mar 2025 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
छह माह पूर्व किया गया था सड़क निर्माण का शिलान्यास ,काम अब तक शुरू नहीं

शंख नदी छठ घाट में छह माह पूर्व ही सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था.

विज्ञापन

सिमडेगा. शंख नदी छठ घाट में छह माह पूर्व ही सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था. किंतु अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है. बुधवार को शंख घाट छठ सेवा समिति के सदस्यों ने सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान पाया गया कि अब तक संवेदक द्वारा काम आरंभ नहीं किया गया है.समिति के सदस्य प्रदीप केसरी ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा कुछ दिन पहले बताया गया था कि काम शुरू कर दिया गया है. किंतु सच्चाई यह है कि अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. वहीं कुछ माह पहले संगम घाट पर सुंदरीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया था. जिसके तहत डीप बोरिंग, शौचालय, जलमीनार, बेंच एवं रिवाल्विंग गेट आदि का निर्माण किया जाना था. किंतु उक्त कार्य भी अब तक आरंभ नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola