बानो व लचरागढ़ में जगदगुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, दिया आध्यात्मिक संदेश

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड में स्वामी सदानंद सरस्वती के क्षेत्र भ्रमण के दौरान नौमिल, बानो व जराकेल सहित विभिन्न स्थानों पर धर्मसभाएं आयोजित की गयीं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि बानो. प्रखंड में स्वामी सदानंद सरस्वती के क्षेत्र भ्रमण के दौरान नौमिल, बानो व जराकेल सहित विभिन्न स्थानों पर धर्मसभाएं आयोजित की गयीं. उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिना धर्म के व्यक्ति सकारात्मक विचारधारा नहीं अपना सकता. प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन आत्ममंथन कर जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए. बानो भ्रमण के उपरांत लचरागढ़ धर्मशाला में जगदगुरु शंकराचार्य के आगमन पर विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ. द्वारकाधीश पीठ के आचार्य द्वारा विधि-विधान से पांव पूजन संपन्न कराया गया. इससे पूर्व देवनदी से धर्मशाला तक भव्य बाइक रैली निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” और “आदि गुरु शंकराचार्य महाराज की जय” के उद्घोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा. नवाटोली में सरना पूजा के बाद घर-घर बांटा गया सरहुल फूल कोलेबिरा. प्रखंड के नवाटोली पंचायत अंतर्गत खास नवाटोली ग्राम स्थित सरना स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज से सरना पूजा का आयोजन किया गया. होली पूर्व संध्या पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय पहान किसटो पाहन एवं कसटू पाहन ने विधिवत सरना सरमोली की पूजा कर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद स्वरूप सरहुल फूल एवं प्रसादी गांव के सभी घरों में पहुंचायी गयी. ग्रामीणों ने इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण अनुष्ठान बताया. मौके पर विनोद पाहन, मंगरू पाहन, रतिया पाहन, संजीव पाहन, सनोज पाहन, अशोक इंदवार, दसरथ लोहरा, सुरेंद्र लोहरा, जया लोहरा, राजेश नायक, सुधीर यादव, रंथू सिंह, प्रकाश सिंह, नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola