तलवार से मार कर महिला को किया घायल
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jun 2020 12:24 AM
कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सोखाटोली गांव में दो परिवार के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने एक अन्य महिला को तलवार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सोखाटोली गांव में दो परिवार के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने एक अन्य महिला को तलवार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों परिवार के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था. इसे लेकर कोलेबिरा थाना में दोनों परिवार के खिलाफ धारा 107 के तहत मामला भी दर्ज है.
गुरुवार को सानो बीबी व अफरोजा बीबी तथा दूसरे परिवार अकसुरून बीबी के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी हुई. इस दौरान सानो बीवी एवं अफरोजा बीबी ने तलवार निकाल कर अकसरून बीवी पर हमला कर दिया.
इस हमले में अकसरून बीबी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सिमडेगा सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया. इधर, घटना को लेकर दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










