एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें: जिलाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2025 11:19 PM
एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें: जिलाध्यक्ष
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान के नेतृत्व में हूल दिवस पर भोगनाडीह में हेमंत सरकार की आदिवासी समाज के ऊपर बर्बरता पूर्वक दमनात्मक कार्रवाई, लाठी चार्ज और आंसू गैस के खिलाफ पुतला दहन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा और राज्य सरकार को आदिवासी समाज का विरोधी बताया. कहा कि अपने छह वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सरकार द्वारा अनेकों बार आदिवासी समाज की अस्मिता पर प्रहार किया गया है, जिससे राज्य के आदिवासी समाज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है. अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आदिवासी समाज को जागरूक होना होगा और एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी. मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, पूर्व जिलाद्यक्ष संजय ठाकुर, दीपक पुरी, अनूप प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह, शंभू भगत, उत्तम केरकेट्टा, महावीर बड़ाईक, कृष्णा ठाकुर, गजानंद बेसरा, नंदकिशोर केशरी, दिलीप साहू, रवि वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, सत्यनारायण प्रसाद, नीरज बड़ाइक, पिंकी प्रसाद, शिखा अग्रवाल, राजो देवी उपस्थित थे.
दो ट्रकों से 700 लीटर डीजल चोरी
कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना के पुत्रीटोली गांव स्थित डीके ढाबा होटल के निकट खड़े दो ट्रक से बीती रात अज्ञात चोरों ने 700 लीटर डीजल की चोरी कर ली गयी. ट्रक चालक ने बताया कि उक्त लोग रात को खाना खाकर ढाबा पर सो गये थे. मंगलवार की सुबह जब उठे, तो उन्होंने पाया ट्रक की टंकी के ताला टूटा हुआ है और टंकी से सारा डीजल गायब है. इस संबंध में दोनों ट्रक चालक ने कोलेबिरा थाना में लिखित सूचना दे दी गयी है. पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










