आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन, कल सिमडेगा आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत पूर्व मंत्री विमला प्रधान की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक श्रीमती विमला प्रधान के निधन से शोक की लहर है. उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं. आज रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद पार्थिव शरीर को सिमडेगा ले जाया जाएगा.

विज्ञापन

Vimla Pradhan passes away: सिमडेगा की पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमती विमला प्रधान के निधन से जिले में शोक की लहर है. उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर अंतिम यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे रांची स्थित उनके आवास से पार्थिव शरीर को भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची ले जाया जाएगा. यहां पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शुभचिंतक और आमजन दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अंतिम दर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से यूट्यूब पत्रकार की मौत, परिवार का अकेला कमाने वाला था रजनीश

आज रांची से सिमडेगा लाया जाएगा पार्थिव शरीर

इसके बाद सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से पार्थिव शरीर को सिमडेगा स्थित आवास के लिए रवाना किया जाएगा. सिमडेगा पहुंचने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे.

कल सुबह सिमडेगा आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

कल सुबह 9 बजे सिमडेगा स्थित आवास से विमला प्रधान की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. पार्थिव शरीर को अंतिम क्रिया के लिए बगडांड घाट ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजनों से इस दुख की घड़ी में उपस्थित होकर दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola