बानो-मनोहरपुर सड़क पर व्यापारी से 17 हजार रुपए की लूट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बानो-मनोहरपुर सड़क पर एक व्यापारी से 17 हजार रुपये लूट लिए गए. यह घटना तिलिंगबेड़ा जंगल के पास हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

बानो (सिमडेगा): बानो-मनोहरपुर सड़क पर तिलिंगबेड़ा जंगल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक व्यापारी की बाइक रुकवाकर 17 हजार रुपए लूट लिए. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. इस संबंध में बानो निवासी व्यापारी ताज हुसैन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बानो थाना में मामला दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें- बानो में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में कानारोवां ने दर्ज की जीत

व्यापार के सिलसिले में हाटिंगहोडे जा रहे थे व्यापारी

मिली जानकारी के अनुसार, ताज हुसैन बाइक से बानो से व्यापार के सिलसिले में हाटिंगहोडे जा रहे थे. इसी दौरान तिलिंगबेड़ा जंगल के समीप अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रुकवा दी. इसके बाद अपराधियों ने उनके पास से 17 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना के बाद भुक्तभोगी ताज हुसैन ने बानो थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola