तीन पीढ़ियों से सड़क से वंचित ग्रामीणों ने उठायी आवाज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

तीन पीढ़ियों से सड़क से वंचित ग्रामीणों ने उठायी आवाज
विज्ञापन
सिमडेगा. प्रखंड की बड़ाबरपानी पंचायत ग्राम कोलया दमार में आमसभा की बैठक संदीप बाघवार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सुरीन व आदिवासी नेता प्रदीप टोप्पो उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए सुनील सुरीन ने कहा कि तीन पीढ़ी बीतने के बाद भी गांव में सड़क का निर्माण नहीं होना चिंता का विषय है. सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदीप टोप्पो ने कहा कि लगभग 55 परिवारों की आबादी होने के बावजूद गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. कहा कि जिस समाज में शिक्षा व एकजुटता होती है, वही समाज आगे बढ़ता है, इसलिए बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पेसा कानून के तहत ग्रामसभा का गठन किया जाना चाहिए और अधिक से अधिक ग्रामीणों को ग्राम सभा से जुड़ना चाहिए. ज्ञात हो कि ग्राम कोलया दमार के लगभग 55 परिवार आज भी सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं. सड़क नहीं होने से उनके दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है. बैठक में मनोज बाघवार, अमृत बाघवार, शशि इंदवार, तेलेसफोर केरकेट्टा, डेविड इंदवार, सीप्रियन तिर्की, नीलेश डुंगडुंग, मेरी होरो, कुंवारी सोरेंग आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










