ट्रक व डंपर की टक्कर में दोनों के चालक घायल

घटना के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा, हुई परेशानी
सिमडेगा. शहर के ईदगाह मोहल्ला के समीप मंगलवार को सिमडेगा से राउरकेला की ओर जा रहा एक ट्रक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. घटना में दोनों चालक घायल हो गये. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि दोनों चालकों को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयी हैं. घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे आवागमन ठप हो गया. राहगीरों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटा कर यातायात बहाल करायी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




