दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
केरसई थाना के कोंजोबा डीपाटोली मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
केरसई थाना के कोंजोबा डीपाटोली मोड़ के पास हुआ हादसा
कुरडेग.
केरसई थाना के कोंजोबा डीपाटोली मोड़ के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कोनजोबा निवासी अनीश केरकेट्टा व अभिषेक बाइक से किनकेल की तरफ जा रहे थे. इस क्रम में विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे भंडारटोली निवासी अजय केरकेट्टा से डीपाटोली मोड़ के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गयी. घटना में अभिषेक टेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि अनीश केरकेट्टा व अजय केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही केरसई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, सदर अस्पताल में इलाज के दौरा अजय केरकेट्टा व अनीश की भी मौत हो गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन