कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2026 10:47 PM

विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव शुरू

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के बडकेतुंगा गांव में तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ. कलश यात्रा में 251 महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर देवनदी पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां कलश स्थापना की गया. कार्यक्रम के तहत 11 अप्रैल को सुबह सात बजे नामकरण के साथ हरिकीर्तन शुरू होगा व 12 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी. अखंड हरिकीर्तन में बडकेतुंगा, रामजडी, उकौली, मरानी, लचरागढ़, चटकटोली, छोटका टोली, कारीमाटी एवं कुडरूम की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी. मुख्य आचार्य केशव चंद्र पाणिग्रही ने पूजा संपन्न करायी. आचार्य के रूप में पवन शर्मा शामिल थे. मुख्य पुजारी प्रदीप गोस्वामी के साथ यजमान के रूप में बाल गोविंद सिंह और उनकी धर्मपत्नी पूजा अर्चना में शामिल होंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में में अध्यक्ष कंतु सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद पाणिग्रही एवं कुलदीप सिंह, सचिव केदारनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष हरबंश सिंह, संरक्षक गणेश सिंह, जोधन सिंह, आनंद सिंह, राम कुमार सिंह, अर्जुन होता, दशरथ सिंह, कमल सिंह, अशोक पंडा, भास्कर सिंह, कृष्ण सिंह, सुरेंद्र सिंह, दुखन सिंह, केदारनाथ सिंह, कंटू सिंह, जगन्नाथ पाणिग्रही, अनंत होता, लीलमोहन सिंह आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola