संगठन की मजबूती पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

Published at :17 Apr 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की मजबूती पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

सिमडेगा में भाजपा नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

विज्ञापन

सिमडेगा. भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का अभिनंदन किया. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने सभी से आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है. इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के प्रयास करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी दोनों मिलते हैं, जो संगठन की विशेषता है. इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों और नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे. संचालन जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने दिया. कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक, प्रणव कुमार, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, मनोज साय, तुलसी कुमार साहू, नरेंद्र बड़ाईक, राकेश रविकांत प्रधान, अनूप प्रसाद, विनीत मित्तल, उपेंद्र श्रीवास्तव, शंभु भगत, विकास साहू, कुलदीप मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह, मोतीलाल ओहदार, नवीन सिंह, संतू गुप्ता, हीराराम, लाल साहू, कृष्णा महतो, मुकेश मिश्रा, रेणु पुरी, कमला कुमारी, शकुंतला देवी, हंसा रानी, पिंकी प्रसाद, प्रतिमा देवी और शिखा अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola