बंदियों से संवाद कर सुनीं उनकी समस्याएं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2025 11:03 PM

विज्ञापन

पीडीजे ने मंडल कारा का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन

सिमडेगा. झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा और प्राधिकार के सचिव मरियम हेमरोम ने बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण कर जेल की व्यवस्था व बंदियों के हित में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया. मौके पर जेल के किचन में भोजन व्यवस्था समेत खाना व बंदियों के उपयोग के लिए अनाज की गुणवत्ता देखी. साथ ही पुरुष व महिला बैरक, जेल अस्पताल, वीसी एवं कियोस्क कक्ष, मुलाकात एवं उद्यमिता कक्ष आदि का भी निरीक्षण कर स्वच्छता व हाइजीन के बारे में जानकारी ली. प्रधान जिला जल ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं. उन्होंने मंडलकारा का निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुए उनलोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. जेल में बंद कैदियों से उन्होंने जेल से मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, रख-रखाव आदि के बारे जानकारी लेते हुए जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. अध्यक्ष व सचिव ने महिला बंदियों से भी मिल कर उनकी समस्याएं सुनीं. महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को भी जेल मैन्युअल के मुताबिक आवश्यक सुविधा देने का निर्देश दिया. इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने पाया कि इस समय जेल में कुल 206 कैदी बंद हैं, जिसमें 202 विचाराधीन और चार सजायाफ्ता हैं. इस दौरान पीडीजे ने पाया कि दो बंदी बीमार हैं, जिन्हें बेहतर चिकित्सा की जरूरत है. दोनों बंदियों को पीडीजे ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया. मौके पर प्राधिकार के चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव, असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल, जेल अधीक्षक अजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola