सिमडेगा कॉलेज में आज धूमधाम से मनाया जा रहा शिक्षक दिवस
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य व अन्य| Prabhat Khabar Network
सिमडेगा कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.
सिमडेगाः सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. समारोह को लेकर कॉलेज परिसर में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है. बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.
विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों किया स्वागत
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. विद्यार्थी अपने गुरुजनों को सम्मानपूर्वक कॉलेज परिसर से कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे. इस दौरान विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता की भावना देखने को मिली.
ये भी पढ़ें- हिंदी दिवस पर चैनपुर कॉलेज में सजी साहित्य की महफिल, छात्रों ने रचनाओं से मोहा मन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह गुरु-शिष्य के बीच ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के रिश्ते को सम्मान देने का अवसर बना. विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया.
व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका
शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में गुरु की भूमिका केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती. शिक्षक उनके व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
कॉलेज परिसर में बना उत्सव का माहौल
समारोह के दौरान कॉलेज परिसर विद्यार्थियों की चहल-पहल और उत्साह से सराबोर रहा. विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के प्रति व्यक्त किये गये सम्मान ने पूरे कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया. कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह जारी है और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी से उत्सव का माहौल बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- शेरघाटी से कजरी तक बिछेगी नई रेल लाइन, 2,627.29 करोड़ की परियोजना को रेलवे बोर्ड की मंजूरी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए