हिंदी दिवस पर चैनपुर कॉलेज में सजी साहित्य की महफिल, छात्रों ने रचनाओं से मोहा मन
विजेता छात्र साथ में कॉलेज के प्राचार्य | Prabhat Khabar Network
परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई.
चैनपुरः परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का, हिंदी विभागाध्यक्ष अंजना कुजूर एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया.
हिंदी भाषा के महत्व पर दिया जोर
हिंदी विभागाध्यक्ष अंजना कुजूर ने हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा पर प्रकाश डाला. प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, साहित्य और भावनाओं को जोड़ने वाली भाषा है. उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया.
ये भी पढ़ें- शेरघाटी से कजरी तक बिछेगी नई रेल लाइन, 2,627.29 करोड़ की परियोजना को रेलवे बोर्ड की मंजूरी
कहानी और कविता पाठ में दिखायी प्रतिभा
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वरचित कहानी पाठ, स्वरचित कविता पाठ, कविता पाठ, यात्रा-वृत्तांत और हिंदी दिवस पर लेखन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. स्वरचित कहानी पाठ में संगीता कुमारी एवं आरती टोप्पो, स्वरचित कविता पाठ में पिंकी कुजूर, सोनम कुमारी एवं सुमंती तिर्की, कविता पाठ में उर्सुला बरला, यात्रा-वृत्तांत में अंजली टोप्पो तथा हिंदी दिवस पर लेखन में निशा लकड़ा को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.
ये भी पढ़ें- अब आसान हुआ स्कूल, अस्पताल और बाजार का सफर, 7.8 किमी सड़क से जुड़े कई गांव
शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए