लाख की खेती से बदल सकती है किसानों की तकदीर, गुमला में सिखाई गई वैज्ञानिक तकनीक
किसान और अतिथि | Prabhat Khabar Network
गुमला में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को लाख उत्पादन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई.
गुमलाः वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर लाख (लाह) उत्पादन को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है. इसी उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला की ओर से सरल परियोजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय वैज्ञानिक लाख खेती प्रशिक्षण का समापन हुआ. 8 से 12 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में सिसई, रायडीह और भरनो प्रखंड के किसानों एवं ग्रामीण प्रतिभागियों को लाख उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.
ये भी पढ़ें- पलामू के थानों और ओपी को मिले 31 नए वाहन, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लाख उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लाख कीट के जीवन-चक्र, उपयुक्त पोषक पौधों का चयन, कीट संचयन, गुणवत्तापूर्ण ब्रूड लाख, इनोकुलेशन की सही विधि एवं समय, कीट प्रबंधन और फसल की निगरानी के बारे में जानकारी दी गई. कुसुम, बेर और पलाश जैसे प्रमुख पोषक पौधों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया.
वैज्ञानिक पद्धति से आय का मजबूत साधन बनेगा लाख उत्पादन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विकास भारती बिशुनपुर के सह सचिव महेंद्र भगत ने कहा कि झारखंड में लाख उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं. वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान इसे आय का मजबूत साधन बना सकते हैं. लाख उत्पादन विशेषज्ञ अटल बिहारी तिवारी ने किसानों से प्रशिक्षण के दौरान मिली तकनीकी जानकारी को अपने क्षेत्रों में लागू करने और अन्य किसानों तक भी पहुंचाने की अपील की. समापन समारोह में प्रतिभागियों के बीच प्रशिक्षण उपकरण और प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया.
ये भी पढ़ें- फर्जी IPS बनकर पुलिस को दिया आदेश, NH पर कराई वाहनों की चेकिंग; दारोगा से बात होते ही भागे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए