छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
कुरडेग. कुरडेग थाना के खालीजोर खास बस्ती में 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार पिंटू बड़ाइक के 19 वर्षीय पुत्र पवन बड़ाइक ने रविवार की देर रात फांसी लगा ली. परिवार वाले शादी समारोह में गये थे. घर में दादा दादी और एक छोटा चचेरा भाई था. सुबह में फांसी लगा कर आत्महत्या करने जानकारी हुई. सूचना पर कुरडेग पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. मृतक युवक इंटरमीडिएट का छात्र था. बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक ने आत्महत्या की है. चपाटांड़ की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
वृद्धा पेंशन लेने बैंक आये वृद्ध की मौत
बानो. लचरागढ़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया में वृद्धा पेंशन लेने आये एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सोमवार लगभग दो बजे की है. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेलोटोली पहाड़टोली निवासी 60 वर्षीय जेम्स सुरीन लचरागढ़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया में वृद्धा पेंशन निकालने के लिए आया था. इस दौरान वह पेड़ के नीचे बैठा था, तभी वह अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि संभवत: तेज धूप होने के कारण लू लगने से मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




