ePaper

सिमडेगा विधायक मुख्यमंत्री से मिले, समस्याओं पर चर्चा की

Updated at : 10 May 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा विधायक मुख्यमंत्री से मिले, समस्याओं पर चर्चा की

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंतं सोरेन से मुलाकात कर सिमडेगा जिले व गुमला के पालकोट प्रखंड की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग रखी.

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंतं सोरेन से मुलाकात कर सिमडेगा जिले व गुमला के पालकोट प्रखंड की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग रखी. उन्होंने पेयजल संकट, सर्पदंश, खटिया एम्बुलेंस और ग्रामीण सड़कों की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में जिले के कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है. विधायक ने सिमडेगा जिले के खेल प्रतिभाओं की ओर भी ध्यान दिलाते हुए बेहतर सुविधा और प्रशिक्षण देने की मांग की.उन्होंने खेल मैदानों की मरम्मत, आधुनिक खेल उपकरणों की उपलब्धता और प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की मांग भी रखी. सिंचाई व्यवस्था और कृषि उपकरणों की जरूरत पर भी बल दिया. उन्होंने सामटोली सहित सभी जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने एवं शहर में सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. चिकित्सकों एवं शिक्षकों की कमी को भी जल्द दूर करने का आग्रह किया. सिमडेगा और पालकोट क्षेत्र में मौजूद पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर दिया.विधायक ने कहा कि सिमडेगा जिले के कई ऐसे गांव हैं, जहां अब तक सड़क नहीं पहुंची है. इन गांवों में बीमारों को खटिया पर लादकर मिलों दूर पैदल अस्पताल लाया जाता है. समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाया कि सिमडेगा व पालकोट की समस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र कदम उठाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola