ePaper

अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में, वार्डों की स्थिति भी हुई स्पष्ट

Updated at : 06 Feb 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में, वार्डों की स्थिति भी हुई स्पष्ट

नगर परिषद चुनाव : नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद आम चुनाव के तहत शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय व नियमों के अनुसार विभिन्न कार्यालय प्रकोष्ठों में प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए. यह प्रक्रिया परियोजना निदेशक आइटीडीए, बीडीओ, अंचल अधिकारी (सीओ), भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालयों में पूरी की गयी. नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में शेष रह गये हैं. वहीं वार्ड संख्या एक से 20 तक के लिए भी नाम वापसी की स्थिति स्पष्ट हो गयी है. बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में किसी भी वार्ड से नाम वापसी नहीं हुई. अंचल अधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या सात से नामांकन करने वाली आशा देवी ने अपना नाम वापस लिया. इसी तरह जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 17 से कलिंद्र प्रसाद तथा वार्ड संख्या 20 से शवीहा खातून ने नाम वापस ले लिया. जिला प्रशासन ने बताया कि नाम वापसी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं. अधिकारियों की निगरानी में प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. नाम वापसी के बाद अब चुनावी मैदान में शेष प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करने में जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola