ePaper

हाथी से पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराया

Updated at : 10 May 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
हाथी से पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराया

प्रखंड क्षेत्र के बेड़ाइरगी पंचायत के ओल्हान भंडार टोली में पिछले दिनों जंगली हाथी द्वारा कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.

विज्ञापन

बानो. प्रखंड क्षेत्र के बेड़ाइरगी पंचायत के ओल्हान भंडार टोली में पिछले दिनों जंगली हाथी द्वारा कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. साथ ही घर में रखे अनाज को भी हाथी खा गये थे. जिसकी सूचना वन विभाग और तोरपा विधायक को दी गयी थी. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर झामुमो प्रखंड समिति के पदाधिकारी ओल्हान भंडार टोली पहुंच कर हाथी से प्रभावित परिवार से मिले. इस दौरान पीड़ित परिवारों को सूखा राशन देकर सहयोग किया. इस मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, सचिव अमित बडिंग, झामुमो सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola