दुष्कर्म मामले का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2025 11:02 PM
आरोपियों के पास से 12 बोर की दो बंदूक व पांच जिंदा कारतूस बरामद
सिमडेगा. बानो थाना क्षेत्र में हुए बलात्कार मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल चार को गिरफ्तार किया है. दुष्कर्म की पीड़ित आवेदिका के लिखित आवेदन पर बानो थाना के प्रदीप समद के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप समद को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चार से पांच सदस्यों के एक गुट में शामिल है. उनके पास अवैध हथियार भी मौजूद हैं. इस मामले में एसपी एम अर्शी के आदेश पर अवैध हथियार बरामद करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप समद के तीन सहयोगियों दिलीप लुगून, सुलेमान आईंद, और निर्मल लोंगा को गिरफ्तार किया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 12 बोर की दो बंदूकें और पांच जिंदा कारतूस बरामद किये. हथियार बरामदगी के संबंध में बानो थाना आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया. एसपी एम अर्शी ने बताया कि अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. किंतु पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके इरादों विफल कर दिया. चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप समद (पिता- रेतैया समद, निवासी पोसोर पाहनटोली, थाना- बानो (दोनों मामलों में आरोपी), दिलीप लुगून (पिता- बेलो लुगून, निवासी- पोसोर पाहनटोली, थाना- बानो), सुलेमान आईंद (पिता- जयरस आईंद, निवासी लताकेल पहाड़टोली, थाना- बानो), निर्मल लोंगा, पिता- अलब्रेड लोंगा, निवासी- बांकी पाहनटोली, थाना- बानो) शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










