पोक्सो कांड के आरोपी को 20 साल की सजा

Published at :17 Apr 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
पोक्सो कांड के आरोपी को 20 साल की सजा

पोक्सो कांड के आरोपी को 20 साल की सजा

विज्ञापन

सिमडेगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश की अदालत ने पोक्सो कांड के एक आरोपी को 20 साल की सजा सुनायी तथा 45 हजार रुपये जुर्माना लगाया. बताया गया कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र निवासी जीवन कंडुलना ने जुलाई 2021 में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद मामला दर्ज होते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उक्त मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान व उत्कृष्ट अभियोजन के फलस्वरूप सभी गवाहों को ससमय न्यायालय में उपस्थित कराया. इसके बाद अदालत ने सभी गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनायी. इस मामले में अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक निशि कच्छप ने पैरवी की.

छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

बानो. प्रखंड के जीएमएस बेड़ाहोंजोर स्कूल में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. पांचवीं कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. गनीमत रही कि बच्चे कुछ दूरी पर बैठे थे, जिससे सभी सुरक्षित बच गये. प्रधानाचार्य दिलीप जोजो ने बताया कि घटना के समय वे कक्षा में पढ़ा रहे थे, तभी अचानक छत का एक हिस्सा का प्लास्टर गिर पड़ा. उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. प्रधानाचार्य के अनुसार स्कूल भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों को पढ़ाना जोखिम भरा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में आक्रोश है. उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत या नये भवन के निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola