राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलड़ी चयनित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2025 8:54 PM
सीनियर जिला स्तरीय महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सह ट्रायल संपन्न
सिमडेगा. जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर जिला स्तरीय महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का आयोजन बुधवार को कुरडेग में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ के सचिव कमलेश्वर मांझी, उपाध्यक्ष बलबीर प्रसाद, कोच संजय ठाकुर व सुनील कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में जिलेभर से आये महिला व पुरुष पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के समापन पर अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो 14 से 16 नवंबर तक पिपरा पलामू में आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम के दौरान कुश्ती संघ उपाध्यक्ष बलबीर कुमार, सचिव कमलेश्वर मांझी तथा सुनील कुमार की उपस्थिति रही. संघ पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.
चयनित महिला खिलाड़ी : पूजा कुमारी (53 किग्रा), खुर्शिता टोप्पो (46 किग्रा), होलिका कुमारी (43 किग्रा), अनुराधा कुमारी (50 किग्रा), अंजना कुजूर (66 किग्रा), सरस्वती कुमारी (55 किग्रा),
चयनित पुरुष खिलाड़ी: सचिन लकड़ा (56 किग्रा), श्याम राउत (53 किग्रा), परमेश्वर यादव (43 किग्रा), मृत्युंजय सिंह (55 किग्रा).
कोच: संजय ठाकुर.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










