नगाड़ा बजाओ, जल बचाओ अभियान की हुई शुरुआत

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
नगाड़ा बजाओ, जल बचाओ अभियान की हुई शुरुआत

भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार बोलबा प्रखंड के कादोपानी गांव में नगाड़ा बजाओ, जल बचाओ अभियान की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

सिमडेगा. भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार बोलबा प्रखंड के कादोपानी गांव में नगाड़ा बजाओ, जल बचाओ अभियान की शुरुआत की गयी. इस अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों ने जल संरक्षण हेतु सामूहिक श्रमदान का संकल्प लिया. अभियान का उद्देश्य जल संरचनाओं का निर्माण कर जल संकट से निपटना एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है.इस पहल के तहत प्रत्येक खेत में परकुलेशन टैंक, दो खेतों में डोभा और नालों में लूज बोल्डर संरचनाओं का निर्माण किया जायेगा. इस प्रकार का कार्य परियोजना क्षेत्र के सभी छह गांवों में किया जायेगा, जहां प्रत्येक गांव में जल संरचनाओं का निर्माण किया जायेगा. कार्यक्रम में भूमि संरक्षण पदाधिकारी सह पीआइए दानिश मिराज, जिला तकनीकी विशेषज्ञ सुभाष कुमार, पास्कल डुंगडुंग, ममता एक्का, प्रदीप भगत, राजेश तिर्की, नित्यानंद सिंह, भगेश्वरी अमत, कमला देवी, कुमोदनी अमत, बेरोनिका सोरेन, समीर केरकेट्टा, स्थिर केरकेटा, शैल मरफी, एरिक तिर्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola