काम के साथ पढ़ाई का मौका! IGNOU में UG-PG और PhD के लिए 31 अगस्त तक नामांकन
छात्रों-छात्राओं को दी गयी इग्नू से संबंधित जानकारी : PRABHAT KHABAR NETWORK
सिमडेगा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इग्नू द्वारा आयोजित बैठक में दूरस्थ शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया. कामकाजी या अन्य व्यस्त लोग भी इग्नू के माध्यम से अपनी शिक्षा पूरी कर सकते हैं. स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है.
सिमडेगा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , सिमडेगा में इग्नू द्वारा प्रमोशनल बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रो विद्याशंकर कुमार ने कहा कि इग्नू सरकार द्वारा 1985 ई में स्थापित केन्द्रीय विश्वविद्यालय है. जो दूरस्थ माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है.
आपके शहर में
इसका उद्देश्य शिक्षा को जन-जन तक पंहुचाना है. कोई भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए, चाहे वो कामकाजी हो, गृहणी हो या गरीब हो. इग्नू द्वारा तीन से भी अधिक कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है. व्यक्ति अपनी रूचि के अनुसार इन कार्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं. वर्तमान समय में नयी शिक्षा नीति के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी में नामांकन जारी है.
नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित है. इग्नू के सहायक समन्वयक प्रो कौशिक कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती. लोग काम करते हुए भी इग्नू के माध्यम से अपनी योग्यता को बढ़ा सकते है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में सरकारी नौकरी का मौका! NHM में 58 वैकेंसी, 75 हजार तक वेतन
ये भी पढ़ें: 36 साल पुरानी वसूली पर झारखंड हाईकोर्ट का ब्रेक: सरकार को झटका, सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए