झारखंड में सरकारी नौकरी का मौका! NHM में 58 वैकेंसी, 75 हजार तक वेतन
प्रतिकात्मक फोटो (AI Generated)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड में एकाउंट्स विभाग के लिए 58 पदों पर बड़ी भर्तियां निकली हैं. विभिन्न पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
रांची से विपिन सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
रांची. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड के अंतर्गत खासकर एकाउंट्स विभाग में बड़े पैमाने पर नियक्ति निकाली गई है. इसमें राज्य से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर जारी होने वाली नियुक्तियां शामिल हैं. जिन पदों के लिए वेकेंसी आयी है, उनमें एकाउंट्स ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट एकाउंट्स मैनेजर के पद शामिल हक़ीन. 58 पदों के लिए अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकाली गई हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक सूचना की जांच के लिए एनएचएम झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट जेआरएचएमएस डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन पर विजिट किया जा सकता है.
पहले से काम कर रहे कर्मचारियों में नाराजगी
नियुक्ति प्रक्रिया के नियमों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों में नाराजगी है, उनका कहना है कि कर्मचारी वर्षों से यहां काम कर रहे हैं. इस आधार पर उनके अनुभवों को देखते हुए नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए. साथ ही उन्हें उम्र सीमा का भी लाभ दिया जाना चाहिए. जबकि, इसमें इस तरह का कोई जिक्र नहीं है.
इन पदों पर शुरू हो रही भर्तियां
चार्टर्ड अकाउंटेंट, स्टेट फाइनेंस मैनेजर-आरसीएच, स्टेट अकाउंट्स मैनेजर, स्टेट अकाउंट्स ऑफिसर-अर्बन, अकाउंट्स ऑफिसर/स्टेट अकाउंटेंट-एनटीइपी, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट-अकाउंट्स-आरसीएच, डिस्ट्रिक्ट अकाउंट्स मैनेजर, अकाउंट्स असिस्टेंट-डिस्ट्रिक्ट आरसीएच, ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, स्टेट फाइनेंस मैनेजर-आरसीएच, स्टेट अकाउंट्स मैनेजर, स्टेट अकाउंट्स ऑफिसर-अर्बन, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट-अकाउंट्स आरसीएच, डिस्ट्रिक्ट अकाउंट्स मैनेजर, अकाउंट्स ऑफिसर-स्टेट अकाउंटेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट-जिला-आरसीएच, ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर जैसे पद शामिल हैं.
रिक्तियां
- आरसीएच से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर कुल 58 रिक्तियां
वेतनमान
- 19,800 से लेकर 75,000 रुपये तक अधिकतम
उम्र सीमा
- विभिन्न पदों के लिए अनुभव के आधार पर 35 से पीएच कैटिगरी में 45 वर्ष तक अधिकतम (1 अगस्त 2026 को)
आवेदन करने की तिथि
- 18 अगस्त से लेकर 13 सितंबर 2026 की रात्रि 11:59 पीएम तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए