सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2026 9:53 PM

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के एनएच-143 के अरानी के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जलडेगा लंबोई निवासी नेलशन जयंत टोपनो अपने साथी दिलशान डुंगडुंग के साथ मोटरसाइकिल से कोलेबिरा जा रहा था. इस क्रम में अरानी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना में नेलशन जयंत तोपनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं उसका साथी दिलशान घायल हो गया. घटना के बाद वहां से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा का काफिला गुजर रहा था. विधायक भूषण बाड़ा घटनास्थल पहुंच कर थाना को फोन कर घटना की सूचना दी और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृत युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया.

एसआइआर से संबंधित जानकारियां दी गयी

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ नूतन मिंज की अध्यक्षता में एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ नूतन मिंज ने एसआइआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. मौके पर एसआइआर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने के लिए अधिकतम मैपिंग आवश्यक है. इसमें सभी राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है. मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी संजय मुकुट बिलुंग, कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद अशफाक आलम, मोहम्मद कारू, विपिन पंकज मिंज, जेएमएम से मसीह दास कुल्लू, झारखंड पार्टी से अनिल बारला आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola