माता मरिया के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत: विधायक

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 10:14 PM

विज्ञापन

माता मरिया के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत: विधायक

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के घुटबहार गांव में रविवार को मरिया प्रोसेशन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित थे. इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी ने कहा कि मई माह मां मरियम को समर्पित होता है और इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर उनकी स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होती सभ्यता, संस्कृति, गीत, संगीत और पारंपरिक नृत्यों को संरक्षित और संवर्धित करना है. उन्होंने कहा कि मां मरियम हमें करुणा, दया, प्रेम, स्नेह और मातृत्व का संदेश देती हैं. उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में मानवता, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है.मौके पर विधायक ने पेसा नियमावली एवं ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी. साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर भी उन्होंने लोगों से जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि सर्वेक्षण के दौरान कोई भी परिवार या व्यक्ति छूटे नहीं, क्योंकि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही योजनाओं का निर्माण एवं लाभ का वितरण किया जाता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola