राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को

Published at :28 Apr 2026 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक में तय की गयी रणनीति

विज्ञापन

सिमडेगा. झालसा के निर्देश पर नौ मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक बैठक हुई. अध्यक्षता प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने की. बैठक में एडीजे नरंजन सिंह, प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम, एसडीजेएम सुम्मी बीना होरो, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गयी. मौके पर पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने सभी विभागों को अपने-अपने लंबित मामलों की सूची तैयार कर अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि लोक अदालत आम जनता को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है, इसलिए इसमें अधिकाधिक मामलों का निपटारा किया जाना चाहिए. विशेष रूप से बैंक, बीमा, विद्युत, दूरसंचार, राजस्व, श्रम एवं परिवहन विभाग से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. साथ ही प्री-लिटिगेशन मामलों को भी अधिक संख्या में शामिल करने की बात कही गयी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से मामलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर एलडीएम सानिस मिंज, श्रम अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, एमवीआई प्रकाश रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola