नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक पहल :विमला प्रधान

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Apr 2026 8:44 PM

विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक पहल :विमला प्रधान

विज्ञापन

सिमडेगा. भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल है. इस अधिनियम ने देश की आधी आबादी को उनका अधिकार, सम्मान और सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों को अब साकार रूप दिया गया है, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ है. लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करना केवल एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की दिशा में एक बड़ा कदम है. विमला प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच के कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, स्वरोजगार और राजनीति जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाता है कि देश सशक्त भारत की दिशा में अग्रसर है. मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, रेणु पूरी, माग्रेट बा पिंकी,प्रतिमा देवी, शिखा अग्रवाल, अनूप प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola