My Mati: फिजी और ऑस्ट्रेलिया में संगीत का जादू बिखेरेगा कोलेबिरा का सक्षम तिवारी

Updated at : 10 Sep 2022 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
My Mati: फिजी और ऑस्ट्रेलिया में संगीत का जादू बिखेरेगा कोलेबिरा का सक्षम तिवारी

My Mati: सक्षम तिवारी 25 दिन के सफर पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शनिवार को ऑस्ट्रेलिया व फिजी के लिए रवाना हो गया. वहां तराना इंटरनेशनल के बैनर तले टीनएज रॉक स्टार शो में अपना जलवा बिखेरेगा.

विज्ञापन

My Mati: झारखंड (Jharkhand News) के सिमडेगा जिला (Simdega District) का छोटा सा प्रखंड है कोलेबिरा. प्रकृति की गोद में बसा है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है. इसी इलाके का सक्षम तिवारी (Saksham Tiwari) संगीत की दुनिया का उभरता सितारा है. अभी सक्षम की उम्र सिर्फ 14 साल है. उसकी सुरीली आवाज का जादू कोलेबिरा से निकलकर ऑस्ट्रेलिया और फिजी तक पहुंच गया है.

25 दिन की विदेश यात्रा पर निकला सक्षम तिवारी

सक्षम तिवारी 25 दिन के सफर पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport Ranchi) से शनिवार को ऑस्ट्रेलिया व फिजी के लिए रवाना हो गया. वहां तराना इंटरनेशनल (Tarana International) के बैनर तले टीनएज रॉक स्टार शो (Teenage Rock Star Show) में अपना जलवा बिखेरेगा. अब तक सक्षम ने कोलकाता, मुंबई, झारखंड के अलग-अलग जिलों के अलावा बिहार समेत कई राज्यों में प्रस्तुति दी है. 150 शहरों में उसके कार्यक्रम हो चुके हैं.

Also Read: झारखंड के कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी का दावा, बोले- मुझे भी मंत्री पद के साथ मोटी रकम का मिला था ऑफर
150 लाइव शो कर चुका है सक्षम तिवारी

सक्षम तिवारी ने 150 से अधिक लाइव शो किये हैं. वॉयस ऑफ झारखंड रेडियो सिटी जेके इंटरनेशनल का विनर रह चुका है. सा रे गा मा लिटिल चैंप्स सुपरस्टार सिंगर (Sa Re Ga Ma Little Champs Super Star Singer) के मुंबई ऑडिशन में भाग ले चुका है. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषा में भी एक से बढ़कर एक संगीत सक्षम ने पेश की है. सावन के महीनों में अपनी सुरीली आवाज का जादू दूरदर्शन चैनल में बिखेरने पर खुब वाहवाही लूटी.

अनूप जलोटा के साथ पेश कर चुका है कार्यक्रम

रामरेखा महोत्सव में सिमडेगा के तत्कालीन उपायुक्त विजय कुमार और एसपी राजीव रंजन के प्रयास से बड़े कलाकार श्रद्धा दास, मालिनी अवस्थी, पूजा भट्ट, अनूप जलोटा के साथ मंच साझा कर अपनी गायकी से सभी को मंत्रगुग्ध कर दिया. यूट्यूब चैनल में भी सक्षम के गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

माता पिता ने आगे बढ़ाया

सक्षम ने 4 वर्ष की उम्र में ही अपने मामा, जो स्टेज सिंगर थे, से प्रेरित होकर संगीत की दुनिया में कदम रखा था. शुरुआत ऑर्केस्ट्रा में गाने से की. माता निशा तिवारी तथा पिता उपेंद्र तिवारी ने भी सक्षम को गायिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया. सक्षम को मंच मिलता गया. वह आगे बढ़ता गया.

कई भाषा में गीत गाता है कोलेबिरा का लाल

क्षेत्रीय भाषा में भी उसके गाने की डिमांड बढ़ती गयी. बता दें कि सक्षम बांग्ला, भोजपुरी, हिंदी, नागपुरी के साथ-साथ और कई भाषाओं में गीत गाता है. यूट्यूब में सक्षम का गाना अपलोड होने पर इंटरनेशनल तराना के ऋषिकेश करण ने उससे संपर्क किया. सक्षम के गानों से प्रभावित होकर ऋषिकेश करण ने अपने इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर सक्षम को गाने का मौका दिया है.

16 देशों के संगीत प्रेमी जुड़े हैं तराना से

तराना से 14-16 देशों के संगीत प्रेमी जुड़े हैं. धीरे-धीरे इस प्लेटफॉर्म पर भी सक्षम की मांग बढ़ती गयी. सक्षम 16 से 19 सितंबर के बीच फिजी में और 24 सितंबर व 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में तराना इंटरनेशनल टीनएज रॉक स्टार शो में भाग लेकर रॉक स्टार बनने जा रहा है. फिजी में इंडियन हाई कमीशन उन्हें सम्मानित करेगा.

रिपोर्ट- रविकांत साहू

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola