सर्पदंश से मां की मौत, बेटा गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2025 10:52 PM
सर्पदंश से मां की मौत, बेटा गंभीर
सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड की केरिया पंचायत के चकोरबेड़ा में सांप के डंसने से मां की मौत हो गयी. जबकि बेटे की स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार चाकोरबेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय जीरामणि बागे अपने पुत्र 13 वर्षीय पुत्र एल्विस बागे के साथ मंगलवार की रात अपने घर में सोयी थी. इस क्रम में उक्त दोनों को जहरीले सांप ने डंस लिया. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल ले गये. किंतु मां जीरामणि बागे की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. वहीं पुत्र एल्विस बागे का इलाज चल रहा है. उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसकी सूचना मिलते विधायक प्रतिनिधि समी आलम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सह प्रमुख विपिन पंकज मिंज व राजाबासा पंचायत अध्यक्ष सुकून जोजो अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले और ढांढस बंधाया. साथ ही पोस्टमार्टम करा कर शव को गांव भेजवाने में मदद की.
पेड़ से गिर कर युवक की मौत
बानो. थाना क्षेत्र के बुरूहोजर में पेड से गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना बुधवार लगभग पांच बजे शाम की है. बुरूहोंजर निवासी टुनू नायक (26 वर्ष) पेड़ पर चढ़ कर कुछ काम कर रहा था. इस क्रम में फिसल कर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










