पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर मॉक ड्रिल किया
Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Sep 2025 8:48 PM
दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है.
सिमडेगा. दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिये गये. एसपी एम अर्शी ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्त, चेकिंग और पूजा पंडाल आयोजकों के साथ संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिये. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें. अफवाहों पर ध्यान न दें. संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें. मादक पदार्थों व अवैध हथियारों से परहेज करें और यातायात नियमों का पालन करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










