सिमडेगा में मेगा महिला स्वास्थ्य और नेत्र चिकित्सा शिविर 29 को

Published at :27 Apr 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में मेगा महिला स्वास्थ्य और नेत्र चिकित्सा शिविर 29 को

डॉ भारती कश्यप के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम स्थानीय डॉक्टरों को प्रशिक्षण देंगी

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर अस्पताल परिसर में 29 अप्रैल को विशाल मेगा महिला स्वास्थ्य व नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा. यह शिविर जिला स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आइएमए वुमेन डॉक्टर्स विंग झारखंड, जिला प्रशासन व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. शिविर का उदघाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी सुबह 11 बजे करेंगे. कार्यक्रम में उपायुक्त कंचन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी. शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर खास फोकस किया जायेगा. जांच और स्क्रीनिंग रांची से आयी विशेषज्ञ डॉक्टरों की करेगी. जरूरतमंद महिलाओं को दवा के साथ-साथ क्रायो उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके अलावा नेत्र रोग से पीड़ित बुजुर्गों और बच्चों की भी जांच की जायेगी. कॉर्निया और रेटिना से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत रांची स्थित कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जायेगी. शिविर के दौरान डॉ भारती कश्यप के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम स्थानीय डॉक्टरों को विभिन्न उपचार से संबंधित प्रशिक्षण देगी. 29 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सदर अस्पताल में सुविधा उपलब्ध रहेगी. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शारीरिक संबंध बनाने के बाद रक्तस्राव, माहवारी के अलावा असामान्य ब्लीडिंग या मेनोपॉज के बाद खून आना गंभीर संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा बदबूदार सफेद पानी (डिस्चार्ज), बार-बार यूरिन संक्रमण, लगातार कमर या पेल्विक (पेट के निचले हिस्से) में दर्द, पैरों में दर्द, बिना किसी कारण वजन कम होना या अत्यधिक थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे लक्षण वाले मरीज शिविर में आकर अपनी जांच करायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola