ePaper

कार्यकर्ताओं संग वर्चुअल बैठक करेंगे मंत्री अर्जुन मुंडा, 22 और 23 मई के दिन सुबह 11 बजे होगी मीटिंग

Updated at : 22 May 2021 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं संग वर्चुअल बैठक करेंगे मंत्री अर्जुन मुंडा, 22 और 23 मई के दिन सुबह 11 बजे होगी मीटिंग

सभी विभागीय सांसद प्रतिनिधि, सभी मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाग लेंगे. ध्यान रहे कोलेबिरा विधानसभा में निवास करने वाले अपेक्षित सदस्य कोलेबिरा विधानसभा वाली मीटिंग में 22 तारीख को जुड़ेंगे एवं सिमडेगा विधानसभा में निवास करने वाले अपेक्षित सदस्य 23 तारीख को सिमडेगा विधानसभा वाली वर्चुअल मीटिंग में शामिल रहेंगे.

विज्ञापन

सिमडेगा : केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा कोलेबिरा विधानसभा एवं सिमडेगा विधानसभा के कार्यकर्ताओं संग वर्चुअल बैठक का आयोजन 22 व 23 मई को दिन के 11 बजे से करेंगे. वर्चुअल मीटिंग में जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जिला सांसद प्रतिनिधि जिला के महामंत्री सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष सभी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि,

सभी विभागीय सांसद प्रतिनिधि, सभी मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाग लेंगे. ध्यान रहे कोलेबिरा विधानसभा में निवास करने वाले अपेक्षित सदस्य कोलेबिरा विधानसभा वाली मीटिंग में 22 तारीख को जुड़ेंगे एवं सिमडेगा विधानसभा में निवास करने वाले अपेक्षित सदस्य 23 तारीख को सिमडेगा विधानसभा वाली वर्चुअल मीटिंग में शामिल रहेंगे.

वर्चुअल मीटिंग जूम एेप द्वारा होगी. अपेक्षित सदस्य अपने अपने मोबाइल में जूम एप डाउनलोड कर लेंगे. शनिवार को सुबह वर्चुअल मीटिंग की लिंक सभी को उपलब्ध करा दी जायेगी. उसी लिंक के द्वारा बैठक से जुड़ सकते हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola