झारखंड हॉकी ने चंडीगढ़ को 7-0 से हराया, सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश से होगा मुकाबला

Updated at : 22 Mar 2021 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड हॉकी ने चंडीगढ़ को 7-0 से हराया, सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश से होगा मुकाबला

Jharkhand News, Simdega News, सिमडेगा : 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, 2021 (11th Hockey India National Sub Junior Men Hockey Championship, 2021) में झारखंड हॉकी टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. झारखंड टीम की ओर से दीपक सोरेंग ने 3 गोल 17, 25 और 30वें मिनट में किया. विनीत टोप्पो 27वें , रितिक रोशन लकड़ा 28वें , नमित डोडराय 42वें एवं एडिशन मिंज ने 47वें मिनट में 1-1 गोल किया.

विज्ञापन

Jharkhand News, Simdega News, सिमडेगा (रविकांत साहू) : राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप (National Sub Junior Men Hockey Championship) में झारखंड टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इस चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा के जींद में 17 से 25 मार्च तक आयोजित है.

11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, 2021 (11th Hockey India National Sub Junior Men Hockey Championship, 2021) में झारखंड हॉकी टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. झारखंड टीम की ओर से दीपक सोरेंग ने 3 गोल 17, 25 और 30वें मिनट में किया. विनीत टोप्पो 27वें , रितिक रोशन लकड़ा 28वें , नमित डोडराय 42वें एवं एडिशन मिंज ने 47वें मिनट में 1-1 गोल किया.

झारखंड टीम में दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, निर्मेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमल चिक बड़ाइक, अमृत तिर्की, विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग, कुलदीप बरला, सुखनाथ गुड़िया, एडिशन मिंज, नमित डोदेराई, अभिषेक एक्का, असीम एक्का,जेम्स नाग एवं प्रभात समद, कोच आदम होरो तथा मैनेजर रोहित कुमार है.

Also Read: Jharkhand Cyber Crime News : अधिकारियों का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाला मथुरा से गिरफ्तार, जानें आरोपी की मोडस ऑपरेंडी

हॉकी झारखंड का सेमीफाइनल में मुकाबला हॉकी उत्तर प्रदेश के साथ 24 मार्च को 4 बजे से खेला जायेगा. टीम के सेमीफाइनल में पंहुचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों एवं हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेशवर मांझी, सोहन बड़ाइक, पंख्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, बसंत बा, एलशन कीडो, वेदप्रकाश भोक्ता, फादर पौलूस बागे, विजय तिर्की, नवीन मिंज, तारिणी कुमारी, प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार सहित समस्त पदाधिकारियों बधाई दी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola