श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश

श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सारथी योजना समेत श्रम, कौशल एवं नियोजन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले में प्रवासी मजदूरों के निबंधन की स्थिति की जानकारी ली. श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज ने बताया कि अब तक लगभग 13 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों का पोर्टल पर निबंधन किया जा चुका है. निबंधन के दौरान जिन प्रवासी मजदूरों की प्रविष्टियां तकनीकी कारणों से अस्वीकृत हुई हैं, उन्हें समय पर संबंधित एजेंसी से पोर्टल से हटाने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया. जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि जिले में चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं नियोजन पोर्टल पर निबंधित हैं. जब भी जिले में रोजगार मेले या भर्ती कैंप का आयोजन किया जाता है, सभी निबंधित युवाओं को इमेल और ट्विटर के माध्यम से सूचना दी जाती है.

कार्यपालक अभियंता को बिजली समस्या से कराया अवगत

सिमडेगा. झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने बिजली संबंधी समस्याओं व शिकायतों को लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि जिले के बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां बिजली अभी तक नहीं पहुंची है. बहुत सी जगहों पर ट्रांसफार्मर की समस्या है, तो कहीं वोल्टेज की समस्या है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि यथासंभव समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे, धनोधार सिंह, अलोइस कुजूर, डेनिस कुजूर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola