बानो और लचरागढ़ में अंग्रेजी व देशी शराब की हो रही अवैध बिक्री
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

बानो और लचरागढ़ में अंग्रेजी व देशी शराब की हो रही अवैध बिक्री
विज्ञापन
बानो. बानो व लचरागढ़ में अंग्रेजी एवं देशी शराब की अवैध बिक्री खुलेआम की जारी रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई होटलों, ढाबों और अन्य दुकानों में भी अवैध रूप से शराब बेची जा रही है. वर्तमान में बानो, हुरदा व लचरागढ़ में सरकार द्वारा अधिकृत अंग्रेजी शराब की दुकानें संचालित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ स्थानों पर शराब की बोतलों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत वसूल कर बिक्री की जा रही है. जिससे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम शराब बिक्री के कारण सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










