तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार, भेजे गये जेल
सिमडेगा. कुरडेग थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौवंशीय पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं अन्य अंधेरे व जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गये. तीनों आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. कुरडेग थाना प्रभारी सह पुअनि विनय कुमार के स्वलिखित बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. पुलिस को 15 अप्रैल की देर रात करीब 1.30 बजे गुप्त सूचना मिली कि रेंगारबहार गांव के पास कुछ तस्कर पिकअप वैन के माध्यम से गौवंशीय पशुओं को कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग होते हुए गुमला ले जा रहे हैं. सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते तस्कर पशुओं को छोड़ कर भागने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए. जंगल क्षेत्र होने के कारण छोड़े गये पशु भी जंगल की ओर भाग गये. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो आयुब (30) निवासी रहमत नगर टंगराटोली थाना सिसई, मो शहबाज अंसारी (23) निवासी करकरी ईदगाह मुहल्ला थाना सिसई, तथा केशवो यादव (44) निवासी लिटीमारा खास थाना कुरडेग के रूप में हुई है. डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने पशुओं की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




