घर में लगी आग, झुलसे दो मजदूर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर प्रखंड के कोचेडेगा बिरकेरा अंबाटोली में खाना बनाने के दौरान आग से दो लोग झुलस गये. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार गढ़वा निवासी सुमंत साहू व पालकोट निवासी विनोद महतो बिरकेरा में रह कर महुआटोली में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे. शुक्रवार की सुबह दोनों अपने कमरे में खाना बना रहे थे. इस दौरान कमरे में रखे पेट्रोल जमीन पर फैल गया, जिससे पेट्रोल में आग लग गयी और पूरा कमरा जलने लगा. आग के चपेट में आकर दोनों बुरी तरह झुलस गये. घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घर में लगी आग को बुझाया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola