मेजबान हरियाणा को हरा कर हॉकी झारखंड बना चैंपियन, जीत पर सिमडेगा में जश्न

Jharkhand News (सिमडेगा) : सिमडेगा महिला टीम को मिली हार का बदला पुरुष टीम ने लिया. एक सप्ताह के अंदर हरियाणा की धरती पर झारखंड पुरुष टीम ने हरियाणा को 11वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में पराजित कर झारखंड की टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया. 17 से 25 मार्च, 2021 तक हरियाणा के जींद में आयोजित इस चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम ने हॉकी हरियाणा को फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है.
Jharkhand News (सिमडेगा), रिपोर्ट- रविकांत साहू : सिमडेगा महिला टीम को मिली हार का बदला पुरुष टीम ने लिया. एक सप्ताह के अंदर हरियाणा की धरती पर झारखंड पुरुष टीम ने हरियाणा को 11वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में पराजित कर झारखंड की टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया. 17 से 25 मार्च, 2021 तक हरियाणा के जींद में आयोजित इस चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम ने हॉकी हरियाणा को फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है.
गुुरुवार को खेले गये फाइनल मैच में हॉकी झारखंड और हरियाणा की टीम मैदानी खेल में बराबरी पर रही. उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में खेला गया. शूटआउट में झारखंड टीम ने 3-1 से हरियाणा को पराजित कर इतिहास रचते हुए पहली बार सोना जीता है.
झारखंड टीम की ओर से शूटआउट में दीपक सोरेंग, असीम एक्का एवं रितिक रोशन लकड़ा ने गोल किया. झारखंड टीम में दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, सुखनाथ गुड़िया, नामित डोडराई, निरमेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमलचिक बड़ाईक, अमृत तिर्की, विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग कुलदीप बारला, एडिशन मिंज, अभिषेक तिग्गा, असीम एक्का, जेम्स नाग एवं प्रभात समद, कोच आदम होरो एवं मैनेजर रोहित कुमार है.
इस मौके पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों एवं हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेशवर मांझी, सोहन बड़ाइक, पंख्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, बसंत बा, एलशन कीड़ों, वेदप्रकाश भोक्ता, फादर पौलूस बागे, विजय तिर्की, नवीन मिंज, तारिणी कुमारी, प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार सहित समस्त पदाधिकारियों टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है.
इधर, सिमडेगा स्ट्रोटर्फ में हॉकी खिलाड़ियों ने नाच कर जश्न मनाया. झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि टीम के वापस झारखंड आने पर टीम के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री से नकद राशि दिलाने का प्रयास करेंगे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




