Jharkhand News : हॉकी केरला को 10-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची हॉकी झारखंड की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2021 1:00 PM
जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा हरियाणा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र व पंजाब की टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. हॉकी झारखंड एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड महिला हॉकी टीम ने हॉकी केरला को पराजित किया.
Jharkhand News, सिमडेगा न्यूज (रविकांत साहू) : 11वीं नेशनल हॉकी महिला चैंपियनशिप के पांचवें दिन झारखंड हॉकी ने केरला हॉकी को 10-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. झारखंड हॉकी ने खेल के शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनानी शुरू कर ली और दनादन 10 गोल मारकर केरला को पराजित कर दिया. केरला को पराजित करने के बाद झारखंड हॉकी की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई. जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा हरियाणा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र व पंजाब की टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी.
हॉकी झारखंड की ओर से अमृता मिंज ने 45 मिनट में एक गोल किया. महिमा टेटे ने 29, 38 और 46 वें मिनट में शानदार 3 गोल किया. इसी प्रकार दीपिका कुमारी ने तीसरे और 41वें मिनट में 2 गोल किया. रजनी ने 10वें, 37वें और 35वें मिनट में शानदार 3 गोल किया. वहीं एलिन डुंगडुंग ने भी 11वें मिनट में 1 गोल कर झारखंड की टीम को केरला की टीम पर 10-0 से जीत दिलाकर टीम को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कराया.
जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा हरियाणा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र व पंजाब की टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. 20 से 29 अक्तूबर तक हॉकी झारखंड एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड महिला हॉकी टीम ने हॉकी केरला को 10-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इसी प्रकार इससे पूर्व रांची वीमेंस महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शमशुन निहार, एसपी डॉ शम्स तबरेज, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, डीएसपी पतरस बरवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर 5वें दिन के मैच का शुभारंभ किया.
Also Read: छत्तीसगढ़ से चोरी जेवरात में से कुछ हिस्सा गायब करने के आरोप में झारखंड के 3 पुलिसकर्मियों को जेल
पांचवें दिन के दूसरे मैच में हरियाणा ने असम को 23-0 से पराजित किया. हरियाणा की ओर से सबसे अधिक 8 गोल प्रीति ने और सीमा ने 6 गोल किया. चौथे मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी दिल्ली को 6-1 से पराजित किया. महाराष्ट्र की ओर से काजल ने 2 गोल किये. पांचवें मैच में हॉकी कर्नाटक ने पांडुचेरी को 12- 1 से पराजित किया. कर्नाटक की ओर से जाह्नवी और सींचना ने 3- 3 गोल किये. रविवार के अंतिम मैच में हॉकी पंजाब ने असम को 5-0 गोल से पराजित किया. पंजाब की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 2 गोल किये.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










