नयी शराब दुकान का हैंडओवर टेकओवर कराया गया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नयी शराब दुकान का हैंडओवर टेकओवर कराया गया
विज्ञापन
बानो. बानो स्थित देशी शराब दुकान का हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी की गयी. मौके पर उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार, बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, आरके एंड कंपनी मेन पावर लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर संटू कुमार गुप्ता, वीएलडब्ल्यू आकाश महतो और विभागीय ऑडिटर और देसी शराब के संचालक दीपक साहू उपस्थित थे. उत्पाद अधीक्षक ने मजिस्ट्रेट और विभागीय ऑडिटर की उपस्थिति में देसी शराब दुकान का भौतिक स्टॉक, बिक्री और राशि का सत्यापन किया गया. सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी जेएसबीसीएल के नियमानुसार की गयी. मालूम हो कि एक जुलाई से शराब दुकानों की नयी व्यवस्था लागू हो रही है. इसके तहत सरकारी शराब दुकानों की हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया पूरी की गयी. वर्तमान में राज्य की खुदरा उत्पाद दुकान झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से संचालित की जा रही थी, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया. उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून को रात 10 बजे के बाद जिले के जिन दुकानों में प्रक्रिया शुरू की गयी हैं, वे दुकानें तब तक बंद रहेंगी, जब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती. यह प्रक्रिया पांच जुलाई तक चरणबद्ध तरीके से पूरी कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित दुकानें नयी व्यवस्था के तहत संचालन में आ जायेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










