गोदाम के अभाव में सड़ता था अनाज, अब बनेगा 1000 MT का बड़ा भंडार; विधायक ने किया शिलान्यास
एक हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण का शिलान्यास : फोटो प्रभात खबर
सिमडेगा के ठेठईटांगर पंचायत में 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले एक बड़े गोदाम का शिलान्यास किया गया. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि इससे अनाज के सड़ने की समस्या खत्म होगी और उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न मिल सकेगा.
सिमडेगा. ठेठईटांगर पंचायत में गुरुवार को एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने शिलान्यास किया. बताया गया कि गोदाम का निर्माण भवन प्रमण्डल, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा किया जा रहा है. मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि गोदाम का उपयोग पूर्ण रूप से नियंत्रण में होगा.
आपके शहर में
जिसमें खाद्य सार्वजनिक वितरण के लिए प्रत्येक मौसम में वितरित किया जानेवाला अनाज तथा खाद का भंडारण किया जा सकेगा. विधायक ने कहा कि गोदाम के अभाव में जैसे तैसे अनाज को रख दिया जाता था. जिस वजह से अनाज के सड़ने की शिकायतें आती थी. सरकार और विभाग ने इन परेशानियों को दूर करने के लिए अब बड़े गोदाम में रखने का निर्णय लिया है. विधायक ने कहा कि गोदाम बन जाने से क्षेत्र के उपभोक्ता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
संसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग ने कहा कि सरकार लोगों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है. इस गोदाम के बन जाने से अनाज समय पर मिलेगा. मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, रावेल लकड़ा, प्रखण्ड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, असित केरकेट्टा, रतन डुंगडुंग, प्रमोद सोरेंग, कय्यूम आलम, ब्रिजित डुंगडुंग, सुधीर डुंगडुंग,मोहम्मद राजा आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? NH-143 पर हर कदम खतरा
ये भी पढ़ें: सिमडेगा में आम बागवानी से मिली नई पहचान, मनरेगा ने बढ़ाई किसान परिवार की आय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए