युवती ने फांसी लगायी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
तीन माह बाद होनी थी शादी
विज्ञापन
कोलेबिरा.
रसिया पंचायत के श्रीकोंडेकेरा निवासी जयलाल प्रसाद की 24 वर्षीय पुत्री बिंदिया कुमारी ने रविवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार बिंदिया अपने भाइयों के साथ घर में टीवी देख रही थी. अचानक वह किसी को कुछ बताये बिना वहां से उठ कर चली गयी. कुछ देर बाद परिजन उसे ढूंढने लगे. इसी दौरान वह एक कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली. परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों की सूचना पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि बिंदिया की शादी पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना के किसुनपुर गांव के एक युवक के साथ 24 जुलाई को होने वाली थी. आत्महत्या करने के पूर्व बिंदिया ने उक्त युवक से मोबाइल पर बात की थी. युवक से कुछ देर बात करने के बाद उसने फांसी लगा ली.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन