घर पर गिरा विशाल पेड़, परिवार बाल-बाल बचा; अफसर पहुंचे तो मदद देखकर भर आयीं आंखें
समाजसेवी भरत प्रसाद ने आपदा पीड़ित परिवार को उपलब्ध करायी सामग्री : PRABHAT KHABAR NETWORK
सिमडेगा में मूसलाधार बारिश ने एक गरीब ग्रामीण का कच्चा मकान तोड़ दिया जब उस पर एक विशाल पेड़ गिर गया। अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने तुरंत पहुंचकर पीड़ित परिवार को न सिर्फ सीमेंट और ईंट जैसी निर्माण सामग्री दी, बल्कि राशन और कंबल भी उपलब्ध कराए।
सिमडेगा. भारी बारिश के कारण विशालकाय पेड़ घर में गिरने के चलते सदर प्रखंड के मुंजबेड़ा गांव में एक गरीब ग्रामीण का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया. जिसकी सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान एवं समाज सेवी भरत प्रसाद कीचड़ से सने उबड़ खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. इस दौरान समाज सेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद के सहयोग से अधिकारियों ने तत्काल एक ट्रैक्टर चिप्स और 20 बोरी डालमिया सीमेंट उपलब्ध कराया. ताकि जल्द से जल्द गरीब का अपना पक्का मकान बन सके.
आपके शहर में
इसके अलावे भरत के सहयोग से ही पीड़ित परिवार को खाने के लिए 50 किलो चावल, 15 किलो दाल, बुजुर्ग ग्रामीण की सेहत को ध्यान में रखते हुए फल, कंबल और बारिश से बचाव के लिए बरसाती भी उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. साथ ही आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. पीड़ित मारवाड़ी बड़ाइक ने अधिकारियों को बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उनके कच्चा मकान में एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.
उन्होंने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ आनन-फानन में गांव के ही एक पड़ोसी के यहां शरण ली है. इधर अफसरों को अपने बीच देख उसकी की आंखें भर आयी. एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने कहा कि प्रशासन केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं बल्कि जनता के सुख-दुख में ढाल बनकर खड़े होने के लिए है. किसी भी जरूरतमंद को आपदा की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जायेगा. उन्होंने पीड़ित परिवार की व्यथा सुनी और उन्हें हर संभव सरकारी व गैर-सरकारी मदद का ठोस भरोसा दिलाया.
मौके पर ग्रामीणों ने गांव की बदहाल सड़क की समस्या भी रखी. मौके पर भरत प्रसाद ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि प्रभावित ग्रामीण मारवाड़ी बड़ाईक को आवास योजना की पहली किस्त मिल चुकी है और उन्होंने ईंट भी गिरा ली है. लेकिन बाकी निर्माण सामग्री जुटाने के पैसे नहीं हैं. इसको देखते हुए उन्होंने तत्काल अपने खर्चे पर एक ट्रैक्टर चिप्स और 20 बोरी डालमिया सीमेंट उपलब्ध कराया है.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा में फुटबॉल का रोमांच शुरू, 21 अगस्त को अंतरराज्यीय टूर्नामेंट का उद्घाटन
ये भी पढ़ें: गोदाम के अभाव में सड़ता था अनाज, अब बनेगा 1000 MT का बड़ा भंडार; विधायक ने किया शिलान्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए