विशेष मध्यस्थता शिविर में एक मामले का निष्पादन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2025 11:28 PM
विशेष मध्यस्थता शिविर में एक मामले का निष्पादन
सिमडेगा. नालसा व झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे 90 दिवसीय राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान के तहत प्रधान जिला जज राजीव कुमार सिन्हा की अदालत में चल रहे चेक बाउंस के एक मामले का निष्पादन अभियान को लेकर गठित विशेष मध्यस्थता शिविर केंद्र में कराया गया. अदालत में चल रहे क्रिमिनल अपील नंबर 42/2024 के मामले को दोनों पक्षों की सहमति से मध्यस्थता हेतु केंद्र में लाया गया. दोनों पक्षों को समझा बुझा कर आपसी रजामंदी से मामले का निष्पादन किया गया. बताया गया कि चेक राशि 1,43,500 रुपये में से 15000 रुपए मध्यस्थता के क्रम में परिवादी अजीत कुमार द्वारा भुगतान किया गया. शेष रकम एक लाख, 28 हजार, 500 रुपये 90 दिवसीय अभियान के समाप्त होने से पहले भुगतान करने की बात कही. मामला निष्पादित होने के बाद दोनों पक्ष गले मिल कर खुशी का इजहार किया. प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि यह अभियान एक अच्छा मौका है. संबंधित लोग मौके का फायदा उठाते हुए इस अभियान का लाभ उठा कर अपने अपने मामलों का निष्पादन करायें. अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा.
पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त
बानो. बानो बड़ाइक टोली निवासी योगेंद्र सिंह का घर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली. परिजनों ने बताया कि दिन के 11 बजे पेड़ गिरा. उस समय घर के अंदर कोई नहीं था, जिससे उनकी जान बच गयी. इधर, मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










