बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2026 11:42 PM
राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर लगा
सिमडेगा. राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस पर शुक्रवार को पाकरटांड़ पंचायत भवन के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करना था. शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों, उद्देश्यों व निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने बताया कि समाज के कमजोर, वंचित व जरूरतमंद वर्गों को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सदैव तत्पर है और आमजन इसके माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इस अवसर पर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित ग्रामीणों से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह की रोकथाम के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी गयी. जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिमडेगा जिले में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान तथा नौ मार्च से 23 मार्च तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान संचालित किया जायेगा. इन अभियानों के तहत स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की जायेगी, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके और जिले को कुष्ठ मुक्त बनाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










