शिक्षा, एकता व सेवा भावना समाज के विकास की आधारशिला : विधायक

Published at :27 Apr 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा, एकता व सेवा भावना समाज के विकास की आधारशिला : विधायक

लचरागढ़ में कैथोलिक सभा का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के कोलेबिरा क्षेत्र अंतर्गत लचरागढ़ स्थित आरसी मिशन चर्च परिसर में कैथोलिक सभा का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत प्रातः पांच बजे मनन-चिंतन से हुई, जिसके बाद श्रद्धेय फादर डीन राजेश केरकेट्टा के नेतृत्व में सामूहिक मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया. इस दौरान फादर रफाएल केरकेट्टा, फादर अल्बिनुस केरकेट्टा, फादर बेंजामिन केरकेट्टा समेत विभिन्न पारिश से आये पुरोहित उपस्थित रहे. मुख्य वक्ता फादर डॉ केरोबिम तिर्की ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में गरीबी के कई रूप आर्थिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विद्यमान हैं. उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा को मानवता का सर्वोच्च कार्य बताते हुए कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण पर बल दिया. उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकता बनाये रखने के लिए जागरूकता, संवाद व कार्यशालाओं की आवश्यकता पर जोर दिया. विधायक ने कहा कि शिक्षा, एकता व सेवा भावना ही समाज के विकास की आधारशिला हैं. उन्होंने युवाओं से समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा है और लोगों का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाया जा रहा है. उन्होंने पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और आदिवासी अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया. इस दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पारिश प्रीस्ट फादर राजेश केरकेट्टा, भिखारिएट कैथोलिक सभा के उपाध्यक्ष मनोहर कुजूर, अध्यक्ष पंकज लुगून, उपाध्यक्ष विजय केरकेट्टा, उप सचिव एंथोनी बघवार, कोषाध्यक्ष जॉर्ज कंडुलना, ग्रेगोरी समद, जेवियर होबो, हेरमुश लुगून, कैथोलिक महिला संघ की माता एथलरिदा मिंज, मधु अर्चना बागे, पॉलिना मिंज, देवनीसिया कुल्लू, सुशाना किड़ो, संत अन्ना की माता एंजलीना, मुंशी शिलानंद बागे आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola