महाशिवरात्रि महोत्सव पर की गयी चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2026 10:23 PM
केतुंगा धाम न्यास समिति की बैठक
बानो. केतुंगाधाम परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर केतुंगा धाम न्यास समिति की बैठक सुकरा केरकेट्टा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महोत्सव को मनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में मंदिर परिसर की विद्युत व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल आपूर्ति, यातायात नियंत्रण तथा पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया. श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने व प्रशासन से समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी. समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए मंच निर्माण, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है. अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव में लगने वाली दुकानें व्यवस्थित रूप से लगेंगी, मंदिर की सजावट का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जायेगा. साथ ही स्वयंसेवकों की तैनाती कर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जायेगा. बैठक में महासचिव ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष अजीत साहू, मानव धर्म रक्षक संघ के बिलखू महतो, दिल मोहन साहू, राजेंद्र बराइक, उमेश साहू, रोहित साहू, करमवीर साहू, अयोध्या सोनार, रामचंद्र साहू, प्रमोद सोनार, दिलीप पांडा, मुकेश साहू व पीयून सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










