10 से 26 नवंबर तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Nov 2025 9:27 PM
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोज अभियान (प्रथम चक्र) के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन से स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान की रुपरेखा की जानकारी ली. सिविल सर्जन ने बताया कि 10 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान जिले में घर-घर सर्वे कर कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों की पहचान की जायेगी और उन्हें कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जायेगा. इसके लिए कुल 933 टीमों का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बीमारी के प्रसार पर रोक लगाना और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान व उपचार सुनिश्चित करने के लिए अभियान को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाये. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी व संबंधित विभागीय कर्मी जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में भाग लें. उपायुक्त ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंडों व पंचायतों में समन्वित प्रयास किये जाये. उपायुक्त ने गांव स्तर पर ग्राम गोष्ठी का आयोजन करने, आंगनबाड़ी, स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों में शपथ दिलाने एवं कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने समाज कल्याण, शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण सह यक्ष्मा पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट सिमडेगा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










